मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी....

 चंडीगढ़ : पंजाब में मंगलवार से एक बार फिर मानसून अपने रंग में लौट सकता है। मौसम विभाग चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार 26 से 28 जुलाई के बीच पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ बढ़ रहे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।इससे पहले पंजाब में भारी बारिश की वजह से पूरे राज्य में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। कई इलाकों में बारिश के कारण किसानों की धान की फसल डूबने की भी खबर है।




Post a Comment