जालंधर- थाना लाबड़ा की पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित भगौड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसवंत सिंह निवासी ताजपुर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया 2014 में जसवंत सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें यह फरार चल रहा था और अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया था। एएसआई नरेंद्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!