जालंधर- जालंधर जी.टी रोड पर घटे एक दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। मृतक नौजवानों की पहचान गुरविंदर सिंह और जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक एक आश्रम के सेवादार हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह और जसविंदर सिंह अपनी कार से चंडीगढ़ बाईपास की ओर आ रहे थे कि फगवाड़ा जालंधर जीटी रोड चंडीगढ़ बाईपास मेहटा के नजदीक सड़क के बीचो-बीच खड़े ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों गंभीर जख्मी हो गए। दोनों को एंबुलेंस द्वारा फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आश्रम के मुख्य सेवादार मुख्त्यार सिंह मौके पर पहुंचे और उनकी पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!