लुधियाना धूरी लाईन से 8 दिन पहले हुई थी महिला गायब, सुराग नही...

 लुधियाना (हसीन)- लुधियाना धूरी लाईन बाबा बालक नाथ मंदिर के निकट रहने वाली कोमल रानी पत्नी बधन सिंह 13 अगस्त को घर से गई और उसके बाद वह गायब हो गई। आज तक उसका सुराग नही मिला। इस बारे थाना 6 की उप चौकी ढाई नंबर को परिवार वालों ने सूचित किया। बधन सिंह ने बताया कि उसकी शादी 2018 में कोमल के साथ हुई थी। उसका 3 साल का बेटा है। उसकी पत्नी जो कि कॉस्मेटिक की शॉप पर काम करती है।


13 तारीक वह घर से गई और वापिस नही लौटी। उसने उसे हर जगह रिश्तेदारों के यहां ढूंढा लेकिन उसका आज तक कोई भी सुराग नही मिला। उसने इस बारे ढाई नंबर चौकी की पुलिस को सूचित किया है। वह बार-बार पुलिस चौकी के चक्कर काट रहा है। लेकिन पुलिस को उसके बारे में अभी तक कोई भी सुराग नही मिला। उधर इस बारे एएसआई कुलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लापता महिला के मोबाइल नंबर को ट्रेस पर लगा रखा है। लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद जा रहा है। वह उसे ढूंढने में पूरी कोशिश कर रहे है, अगर इस महिला के बारे में किसी को पता चले तो वह महिला के पति के मोबाइल नंबर 98140-62535, एएसआई कुलविंदर के मोबाइल नंबर 62847-57900 पर संपर्क करके बता दें।




Post a Comment