यमुनानगर :- हरियाणा में फैली लंपी स्किन बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आंकड़ा अकेले यमुनानगर में 8800 पार कर चुका है। यमुनानगर के 480 गांवों में इस रोग से गाय प्रभावित हो चुकी हैं। बीमारी लगातार अन्य गांव में भी पहुंच रही है जिसके चलते पशु पालक परेशान है। बीमारी पर काबू पाने में पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की कमी भी आड़े आ रही है।पशुपालन विभाग ने यमुनानगर की गौशालाओं के पदाधिकारियों को सुझाव दिया है कि वह उन पशुओं को अलग करें जिनमें इस बीमारी के लक्षण हैं, ताकि बीमारी और ना फैले। जैसे ही बीमारी के लक्षण शुरू हो, उसका तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाए। एक तरफ जहां गाय इस बीमारी से प्रभावित हैं। भैंस के भी इस बीमारी की चपेट में आने की सूचना है। मुंसिंबल गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह का कहना है कि जहां गाय इस बीमारी से पीड़ित हैं। भैंस में भी इस तरह की बीमारी के लक्षण नजर आने लगे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह तुरंत ऐसी वैक्सीन निकालें जिससे इस बीमारी पर काबू पाया जा सके। इस बीमारी से गाय प्रभावित हैं और पशुपालन विभाग के डॉक्टर उनके यहां प्रतिदिन दौरा करके उन्हें गाइडलाइन व दवाइयां दे रहे हैं। यमुनानगर जिला में 880 गाय किस रोग से प्रभावित हैं उन्होंने बताया कि शुरू में गाय में शरीर का उठाव आता है जो धीरे-धीरे बढ़ जाता है और फिर बुखार तेज होते होते 104 से 5 डिग्री तक चला जाता है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!