नशे की ओवरडोज से एक ही परिवार के 2 बेटों मौत....

 तरनतारन :  तरनतारन के एक किसान परिवार में 2 भाइयों की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतकों की पहचान अंग्रेज सिंह(23) और गुरमेल सिंह (21) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार तरनतारन के हलका खडूर साहिब के गांव धुन ढाए वाला के किसान मुख्तयार सिंह के दोनों बेटे मुंदरा शहर में काम करते थे। दोनों ही नशे के आदी हो चुके हैं।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



Post a Comment