वैस्ट हलके की राजनीति में बड़ा भूचाल, कांग्रेस और भाजपा की तोड़ी कमर, भाजपा के 4 पार्षद और भाजपा के दिग्गज नेता आप में शामिल..

 जालंधर(विनोद बिंटा/हरबंस जॉनी)- वैस्ट हलके की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आया है। विधायक शीतल अंगुराल ने भाजपा को तिनके की तरह बिखेरते हुए कांग्रेस को भी बड़ा झटका दिया है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी के साथ कई पार्षद आप में शामिल हुए थे। वहीं स्थानीय निकाय मंत्री डाक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल की मौजूदगी में भाजपा के 4 पार्षद और भाजपा के कई दिग्गज नेता प्रदेश कार्यकारणी सद्स्य वीनित धीर, पार्षद श्वेता धीर, पार्षद वरेश मिंटू, जिला उप प्रधान अमित संघा, पार्षद चंद्रजीत कौर संघा, उप प्रधान एससी मोर्चा प्रभ दयाल, पार्षद अनीता रानी, मंडल अध्यक्ष-9 सौरव सेठ, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सेठ, कमल लोच, धीरज भगत, रोजी अरोड़ा, लवलीन सोनी,कमला देवी, सुनीता रानी, अरुण, जतिंदर सन्नी, रजिंदर बंटी, गुरविंदर हैरी, कमल लोच, राज कुमार थापा, करतार सिंह (वाईस प्रेजीडेंट एससी मोर्चा मंडल), शमशेर सिंह शम्मी(वाईस प्रेजीडेंट एससी मोर्चा), अमृत पाल सिंह काका, जसवीर सिंह, पम्मा, जोगा सिंह, शिव कमल, दीपक, गुड्डू, सुखविंदर, प्रिंस वालिया, किंग वालिया, संजीव धवन, अमित, बॉबी, अमनदीप, प्रमोद, एडवोकेट डी.एस बावा, जगदीप सिंह बावा, जगदीश सिंह खैरा, सतीश कुमार शामिल हुए। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि नगर निगम चुनाव जनवरी के महीने में होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि मेयर की कुर्सी पर आप का ही इस बार कब्जा होगा।






1 comment

  1. Anonymous
    Janata naal froad