वार्ड नंबर 42 में नही हुआ सीवरेज जाम की समस्या का हल, घरों में पेयजल भी आ रहा है दूषित, नगर निगम चुनाव निकट...

 जालंधर(विनोद बिंटा)- नगर निगम के चुनाव निकट आ रहे है। जिसको लेकर पार्षदों में इधर उधर होने की चर्चा फैली हुई है।लेकिन वहीं पार्षद आम जनता को मूल सुविधाएं भी देने में असफल साबित हो रहे है। वार्ड नंबर 42 बस्ती दानिशमंदा के लसूड़ी मोहल्ले में कई वर्षों से सीवरेज जाम समस्या बनी रहती है। लेकिन इसका आज तक भी समाधान नही हो पाया। बड़े बड़े दावे करने वाले नेता भी इस सीवरेज जाम समस्या से लोगों को निज्जात नही दिला सके। हालांकि यह वार्ड पूर्व विधायक सुशील रिंकू की पत्नी सुनीता रिंकू का है।



इसके वाबजूद भी सीवरेज जाम समस्या का ठोस हल नही निकाला गया।सीवरेज जाम समस्या के कारण लोगों के घरों में पीने वाला पानी भी दूषित आ रहा है। दूषित पेयजल घरों में आने के कारण लोगों को कई तरह की बिमारियां लगने का खतरा बना हुआ है। इलाका निवासियों की प्रशासन से अपील है कि इस समस्या का कोई ठोस समाधान निकाला जाए।




Post a Comment