आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डेढ महीने से काट रहे थे चक्कर, सुनवाई नही हुई तो थाना-5 में धरना प्रदर्शन...

 जालंधर(विनोद बिंटा/वरिंदर राजपूत)- 8 अक्तूबर शोभायात्रा के दौरान दर्जन के करीब लोगों ने एक युवक पर कातिलाना हमला कर दिया है।डेढ महीने से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने के चक्कर काट रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो थाना 5 का घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने मामला दर्ज लिया है लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई और यह भी कहा कि पुलिस राजीनामा करने को लेकर उन पर दबाव बना रही है और उनके पास पुलिस मुलाजिम की रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें वह राजीनामा करवाने का दबाव बना रहा है।धरना प्रदर्शन लंबे समय तक चला।पुलिस टीम छापामारी करने के लिए आरोपियों के घर रवाना हुई।












Post a Comment