जालंधर- (विनोद बिंटा)- बस्ती दानिशमंदा श्री गुरु रविदास मंदिर चुंगी नंबर 9 में नगर निगम टीम एन.यू.एल.एम ने महिलाओँ को जागरुक करने के लिए एक कैंप लगाया। जिसमें मौके पर पहुंची टीम ने महिलाओ को जागरुक करने के लिए इस स्कीम के बारे में विस्तार तौर पर बताया। वार्ड नंबर 42 की आप नेता राज रानी सरंगल, आप नेता पंकज सारंगल ने महिलाओं को कहा कि इस स्कीम का पूरी तरह लाभ उठाए। जो महिलाएं घर के काम के बाद फ्री रहती है, उन्हें सरकार की और से फ्री कोर्स सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कुकिंग करवाएं जाएंगे। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस स्कीम का लाभ उठाए। उधर नगर निगम एनयूएलएम स्टाफ के ए.के दीक्षित, मैडम मनजीत कौर, मैडम गुरदीप कौर, ने कहा कि इस स्कीम से जरुरतमंद महिलाओं को रोजगार बढ़ाने और स्कील डिवैल्पमैंट के बारे में बताया। इस मौके पर वार्ड नंबर 42 से कई महिलाओं ने भाग लिया। इनके साथ ऊरो देवी, तारा रानी, कमलेश रानी, निर्मला देवी, बिमला, सुनीता, सुजाता, सोनिया, कृष्णा देवी भी शामिल थी।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!