फैक्ट्री की छत गिरने से नीचे दबे 3 मजदूर, पढ़ें...

 समालखा- हरियाणा के समालखा में फैक्ट्री की छत गिरने से 3 मजदूरों के नीचे दब जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार समालखा जीटी रोड पर पुरानी फैक्टरी तोड़ते समय फैक्टरी की छत गिर गई। इस घटना में तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। जिसके बाद हाइड्रा की मदद से मजदूरों को बहार निकाला गया। घायल अवस्था में मजदूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।



Post a Comment