24 घंटों के लिए स्थगित की गई 'भारत जोड़ो यात्रा'..

 जालंधर- पंजाब में आज सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद फिलहाल 'भारत जोड़ो यात्रा' 24 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा कल जालंधर से फिर शुरू होगी। बता दें कि यात्रा कल दोपहर खालसा कॉलेज ग्राउंड से शुरू की जाएगी। जानकारी मिली है कि पंजाब में पहुंची राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद रोक दिया गया है। बता दें कि  जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज निधन हो गया। संतोख सिंह चौधरी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया था।



Post a Comment