अवतार नगर में चाईना डोर का धंधा करने वाला भारी मात्रा गट्टू सहित गिरफ्तार, वीबीन्यूज़24 ने किया था इसका खुलासा..

 जालंधर(विनोद बिंटा)- कमिश्नरेट थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने बीती रात अवतार नगर में बड़े पैमाने पर चाइना डोर का धंधा करने वालों को भारी मात्रा चाइना डोर के गट्टू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंद्र प्रकाश के तौर पर बताई है। वीबीन्यूज़24 ने चाईना डोर को बंद करवाने के लिए मुहिम छेड़ी थी, लोगों से अपील की थी कि आओ मिलकर चाईना डोर को बंद करवाने के लिए अवाज उठाए। इसी के चलते अवतार नगर में खुलेआम दुकान की आड़ में अवैध चाइना डोर के गट्टुओं का धंधा किया जा रहा है, इसका खुलासा किया था। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने गट्टुओं सहित चंद्र प्रकाश को काबू करके उसके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि चाइना डोर से पक्षी, जानवर और बच्चों सहित कई लोगों के घायल होने के मामले सामने आए थे। जिसके तहत इन मामलों को देखते हुए प्रशासन की और से सख्त रुख अपनाया गया था और दावा किया गया था कि चाईना डोर बेचने वालों के खिलाफ धारा 307 भी लगाई जा सकती है। थाना पुलिस ने 100 के करीब गट्टुओं सहित आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस पर यह प्रश्न उठ रहे है कि आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं का उपयोग क्यूं नही किया गया। क्या पुलिस किसी दबाव में है। अगले अंक में पढ़ें कौन-कौन से चेहरे जो चाइना डोर का धंधा कर रहे है होंगे बेनकाब।







Post a Comment