जालंधर: आदमपुर के हरिपुर गांव में आज सुबह 3 युवकों ने एक व्यक्ति को गोलियां मार दी। व्यक्ति के पैर और जांघ में गोली लगी है। घायल व्यक्ति को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले युवक गांव के ही हैं। ये घटना आज सुबह 6 बजे की है, जब वह व्यक्ति डेयरी जा रहा था। जानकारी के मुताबिक गोली पुरानी रंजिश को लेकर चलाई गई है।आदमपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!