6 साल के बच्चे ने टीचर को मारी गोली, पढ़ें..

 

नई दिल्ली- अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में पुलिस ने अपने शिक्षक पर गोली चलाने के आरोप में 6 साल के एक बच्चे को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के अनुसार न्यूपोर्ट न्यूज शहर के रिचनेक एलिमेंटरी स्कूल में हुई, जो राज्य की राजधानी रिचमंड से लगभग 112 किमी दक्षिण में है। घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे को बंदूक कैसे मिली। शहर के पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने मीडिया को बताया कि कक्षा एक में बालक व शिक्षक के बीच विवाद के बाद हुई यह घटना दुर्घटनावश नहीं हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 550 छात्रों वाले स्कूल में मेटर डिटेक्टर का पता लगाने की सुविधा थी। छात्रों की रैंडम जांच की गई थी, हालांकि हर बच्चे का निरीक्षण नहीं किया गया।



Post a Comment