पुलिस ने युवती से दुष्कर्म कर फरार व्यक्ति को किया गिरफ्तार...

 आदमपुर - पुलिस ने गाड़ी में लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लड़की को जबरन गाड़ी में बिठाकर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। थानाध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि गांव की एक लड़की ने पुलिस में शिकायत की कि वह पंडोरी निझारां से आ रही है तो रास्ते में खड़े वासदेव उर्फ साबी पुत्र सुरजीत सिंह निवासा सारोबाद ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे नहर के पुल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर सुरजीत सिंह के पुत्र वासदेव उर्फ ​​साबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई गुरमीत सिंह शुक्ला ने विशेष नाकाबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है।



Post a Comment