गुड़गांव- वीरवार सुबह पटौदी क्षेत्र के गांव गुढाना में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। पानी गर्म करते वक्त एक घर में सिलेंडर फट गया, जिसके कारण घर के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके साथ ही घर में मौजूद गाय की बछिया भी पूरी तरह से झुलस गई। घायल महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि घायल बछिया को दादरी तोए की गोशाला में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह गांव गुढाना में 55 वर्षीय इमरती देवी अपने घर पर पानी गरम कर रही थी। इस दौरान गैस लीक हो गई। इस कारण जोरदार धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया। इस घटना में न केवल घर की छत उड़ गई बल्कि आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में इमरती देवी बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना में घर के आंगन में बंधी गाय की बछिया भी झुलस गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और मलबे में दबी महिला को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!