पुलिस ने भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार...

 जालंधर- इरादा कत्ल के फरार आरोपी को पी.ओ स्टाफ प्रभारी सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि राजीव लूथरा उर्फ ​​छोटू पुत्र देसराज निवासी गली नंबर 8, गुरु नानकपुरा नगर जालंधर ने उक्त आरोपियों के खिलाफ 4 अप्रैल 2017 को इरादा कत्ल की धारा  307, 324, 326, 341, 506, 148 व 149 आईपीसी के तहत थाना नंबर 2 में 38 नंबर एफआईआर दर्ज की गई थी। 15 अक्टूबर 2019 को राजीव लूथरा छोटू को माननीय न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। सुरजीत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि छोटू के खिलाफ 24 जून 2018 को थाना नंबर 1 में वी.एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत एफआई दर्ज की गई थी, जिसमें वह जेल भी जा चुका है



Post a Comment