जालंधर- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का का मुंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का को सम्मानित करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए कार्य करें। युवाओं को साथ लेकर आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएं और लोगों तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं । मोहिंदर भगत ने कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में पूरा जोश भरें ताकि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो और जालंधर में भाजपा का मेयर बनें । इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाएंगे और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कार्तिक गिल, सुनील भगत व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!