शैली ओबरॉय बनी नई मेयर, इतने वोट मिले..

 नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम को उसका नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीता है। शैली ओबरॉय को 150 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता को मात दी है। मेयर चुनाव में बीजेपी को 3 वोट ज़्यादा मिले हैं। बीजेपी के पार्षद, सांसदों और एक मनोनीत विधायक को मिलाकर कुल संख्या 113 थी जबकि उन्हें 116 वोट मिले है कांग्रेस ने वोटिंग का बहिष्कार किया था लेकिन कांग्रेस की 9 में से एक पार्षद शीतल ने वोटिंग में हिस्सा लिया। शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद है। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं।

शैली ओबेरॉय ने पीएचडी तक की पढ़ाई की है। वहीं पहली बार पार्षद चुनी गई है। शैली ओबेरॉय मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थी। पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था।


Post a Comment