सड़क हादसे में 2 की मौत, 38 घायल..

 इंदौर- इंदौर-खंडवा मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस बाई गांव के पास पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में 38 यात्री घायल हुए, जबकि हादसे में 2 महिलाओं की मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जयसवाल बस इंदौर से खंडवा जा रही थी, यह घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम के पास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करके बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला कर जान बचाई है। यात्रियों का हाल जानने पहुंचे संभागायुक्त पवन शर्मा ने बताया कि सिमरोल थाना क्षेत्र के पास पुलिया के नीचे बस पलटने से 38 यात्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि 8 यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही 2 महिलाओं की मौत हुई है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।


Post a Comment