जालंधर(विनोद बिंटा)- लोकसभा उप चुनाव को लेकर जालंधर की राजनीति हर रोज गर्माती रहती है। जिसको लेकर वैस्ट हलके की राजनीति में कई बदलाव देखने को मिले है। कुछ दिन पहले पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आप का दामन थामा और वह आप के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार बन कर चुनाव मैदान में उतर आए। भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार का नाम रिंकू अटवाल घोषित कर दिया। जिसको लेकर भाजपा के कुछ नेता अपनी नाराजगी दिखाने के लिए मजबूर हो गए। वैस्ट हलके का एक बड़ा भाजपा नेता जो कि आाम आदमी पार्टी मे शामिल होने की सोच बना रहा है। इलाके में इस की चर्चा फैलनी शुरु हो गई है।
इसी नेता ने विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का मन बना लिया। लेकिन हालात कुछ ऐसे बने की वह आप का दामन नही थाम सका। इसी नेता ने अगर उस समय यही सोच अपनाई होती जो सोच वह अब अपना रहा है। तो वैस्ट हलके की राजनीति का इतिहास कुछ और ही होता। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बड़ा नेता जल्द आप में शामिल हो सकता है। सूत्र यह भी बता रहे है उस नेता ने अपना मोबाइल फोन भी बंद किया हुआ है। जालंधर के हालात कुछ ऐसे बनते जा रहे है कि हर किसी को आप में शामिल होने की होड़ लगी हुई है।