पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन...

 चंडीगढ़- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। इस खबर को लेकर पूरे पंजाब में एक शोक की लहर है। पिछले कई दिनों से मोहाली के अस्पताल में भर्ती थे। उनका उसी अस्पताल में देहांत हो गया। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में एक शोक की लहर है। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 1927 में हुआ था। जिसके बाद उनका देहांत हुआ है। रात करीब 8:15 बजे उनका देहांत हुआ है। 


प्रकाश सिंह बादल 10 बार विधायक रहे है। वहीं 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके है। 
दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी। वहीं कल यानी गुरुवार को उनका संस्कार पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

Post a Comment