चंडीगढ़- पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को मिशन कंपाउंड जालंधर निवासी एक व्यक्ति रमिंदरपाल सिंह प्रिंस को गिरफ्तार किया, जो 4 साल से अधिक समय से एक विजिलेंस मामले में फरार चल रहा था और नशा मामले में बर्खास्त एएसआई इंद्रजीत सिंह, सीआईए प्रभारी, तरनतारन के लिए रिश्वत की राशि वसूल करता था।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने ब्यूरो के उड़न दस्ते में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 8, 13(2) के तहत इस संबंध में प्राथमिकी संख्या 01 दिनांक 12-02-2015 के तहत थाना पंजाब मोहाली में मामला दर्ज किया है। आरोपी रमिंदरपाल सिंह प्रिंस को एसएएस नगर की एक अदालत ने 04-01-2019 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था और तभी से वह गिरफ्तारी से बच रहा था।
