जालंधर( VBnews24 )- वेस्ट में बैठक का आयोजन वार्ड नंबर 41 और 44 में किया गया । इस बैठक में विशेष रूप से प्रदेश प्रधान भाजपा ओबीसी मोर्चा राजिंदर बिट्टा एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत पहुंचे। मोहिंदर भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जालंधर संसदीय उपचुनाव में पहली बार अपने उम्मीदवार की जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। जालंधर वेस्ट के भाजपा कार्यकर्तायों में उपचुनाव लोकसभा जालंधर के लिए भारी उत्साह है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे है। पार्टी कार्यकर्ता सच्ची लगन से काम करे तो पार्टी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उपचुनाव में जीत के लिए हम कोई कसर नही छोड़ना चाहते। इसके लिए बूथ स्तर पर तैयारियां शुरू की गई है। जालंधर वेस्ट में नए मतदाताओं को जोड़ने की तैयारी चल रही है, इस कड़ी के तहत वार्ड 41 से दिनेश कुमार, जगदेव दरवेश, विनोद, केशव, नित्य मिश्रा किशोरी, रवि, राहुल, जय किशोर, आर्यन भगत, चितरंजन, लक्ष्मी शर्मा, प्रदीप यादव भाजपा में शामिल हुए है, सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने मोहिंदर भगत को विश्वास दिलाया कि जालंधर सीट भारी मतों से जीतकर पार्टी की झोली में डालेगें इस मोके राजिंदर बिट्टा ने कहा कि अब समय आ गया है आम आदमी पार्टी का बिस्तरा गोल करने का, क्यूंकि सत्ता में आने के बाद
आप ने कोई वायदा पूरा नहीं किया। बजुर्गों को 2500 रुपऐ पेंशन देना और महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महीना देना भी अभी तक पूरा नहीं किया है, पंजाब की बहनें अपने आप को ठग्गा हुआ महसूस कर रही है। आम आदमी पार्टी झूठे वायदे करके सत्ता में आई है लेकिन इस उप चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी को मुँह नहीं लगाएगें। राजिंदर बिट्टा ने कहा कि भाजपा ही पूरे देश में एक मात्र ऐसी पार्टी है जो जालंधर की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और पंजाब को खुशहाल बनाएगी। उन्होंने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि जालंधर वासी भाजपा के उम्मीदवार को वोट देकर विजय बनाएगें। बिट्टा ने कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता कि राज्य में हत्या, लूटपाट, गोलीबारी आदि की घटनाएं नहीं होती। मंडल अध्यक्ष और महासचिव सोनू चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, जिला सचिव अश्विनी अटवाल, महासचिव सोनू चौहान, जिलाध्यक्ष बॉबी कश्यप, दिनेश कुमार बबलू, विजय लूथर, अनूप जैरथ, रिंकू शर्मा, जसबीर सेठी, मालटू जुल्का,मोहित भगत, रितेश कुमार फौजी, खरैती लाल, पंकज मैंगी, नरेंद्र कुमार, प्यारा लाल भगत, नीका भगत, हरबंस लूथरा, रमेश भगत, अमित शर्मा, राजिंदर कुमार, राजीव शर्मा, दीपक सोनी, अशोक शर्मा, इंद्रजीत काला, राकेश कुमार, सतीश भगत, राजन चौहान, अमित चौहान, करन पुरी, कुकू भारद्वाज व् अन्य उपस्थित थे।