नई दिल्ली- जंतर- मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों ने इंसाफ न मिलने के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार सारे पहलवान आज शाम 6 बजे गंगा नदी में अपने मेडल प्रवाहित करने जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद पहलवान बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर दी है। दरअसल काफी समय से न्याय की मांग को लेकर धरना दे रहे पहलवानों ने इंसाफ न मिलने के बाद ये फैसला लिया है। ट्वीट में बजरंग पुनिया ने ये भी लिखा कि इस महान देश के हम सदा आभारी रहेंगे।
पहलवान बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर कहा कि 28 मई को जो सब कुछ हमारे साथ हुआ वो आप सब लोगों ने देखा। पुलिस ने हमारे साथ क्या व्यवहार किया। कितनी बर्बरता के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या महिला पहलवानों ने इंसाफ की मांग करके कोई अपराध कर दिया है।
