जालंधर (विनोद बिंटा)- जल्द ही नगर निगम चुनाव और उसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव होने वाले है। भाजपा की गुटबाजी पर विरोधी पार्टियां शक्तिशाली हो रही है। लोकसभा उप चुनाव में भाजपा के सीनियर नेता मोहिंदर भगत ने भाजपा को अलविदा कह कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। मोहिंदर भगत ने आप का दामन क्यूं थामा और भाजपा को क्यूं छोड़ा, इसका जवाब स्पष्ट नही हो पाया। वही अब वैस्ट हलके में भाजपा में हलचल होनी शुरु हो गई है।
भाजपा हाईकमान ने सीनियर नेता प्रदीप खुल्लर को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वही अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वैस्ट डिविजन के कई कार्यकर्ता भाजपा को अलविदा कह सकते है। प्रदीप खुल्लर को पार्टी से बाहर करने पर भाजपा के कई कार्यकर्ता नाराज दिख रहे है। नगर निगम चुनाव सिर पर है। उसके बाद लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारियां शुरु हो जाएगी। लेकिन वैस्ट हलके में भाजपा में जो राजनीति चल रही है, उसका असर आने वाले चुनावों में भाजपा के हक मे नही होगा।
