लुधियाना- 8.49 करोड़ रुपए की डकैती मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनजिंदर मनी और नरिंदर के तौर पर हुई है। वहीं इस गिरफ्तारी से करीब 75 लाख रुपए और बरामद किए गए हैं। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों मनजिंदर मनी के घर से 50 लाख रुपए जबकि नरिंदर से 25 लाख रुपए बरामद किए गए है। कमिश्नर ने कहा कि इस वारदात की मास्टरमइंड मोना डाकू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में बीते दिन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और करीब 5 करोड़ रुपए की बरामदगी की। इस वारदात की मास्टरमइंड एक महिला है जिसका नाम मनदीप कौर है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
