-->
R27mUISKY8MAeCpFpAtsSpjGWGukfoZYVKEfkHA4
Vbnews 24

नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक हो जाएं सावधान, जारी हो गए है, जालंधर के 85 वार्डों के नक्शे...

जालंधर- लंबे समय से नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक वार्डबंदी होने का इंत्जार कर रहे थे। अब उनका इंत्जार खत्म हो गया है। 85 वार्डों के नक्शे जारी कर दिए गए है। अब देखना होगा कि जालंधर के नेता नगर निगम चुनाव लड़ने को लेकर कौन सी रणनीति तैयार करते है। आमआदमी पार्टी के लिए यह चुनाव एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि आम आदमी पार्टी में दूसरी पार्टियों के कई नेता पार्टी का दामन छोड़ कर आप में शामिल हुए है। कई नेता तो सरकार का 4 साल का सुख भोगने के लिए और कई नेता नगर निगम चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर आप में शामिल हुए है। वहीं अब लोकसभा उप चुनाव जीत कर एमपी बने सुशील रिंकू का भी इन चुनावों में बड़ा सहयोग होगा। रिंकू के साथ कई कांग्रेस नेता और कई अन्य नेता रिंकू के साथ आप में शामिल हुए है। उनकी आस भी है कि वह नगर निगम चुनाव लड़े। आप विधायक शीतल अंगुराल, आप विधायक रमन अरोड़ा ने भी कई नेताओं को नगर निगम चुनाव लड़ने का दावा करके आप में शामिल करवाया था। शहर में अब कई ऐसे वार्ड है जिनमें कई कई नगर निगम चुनाव लड़ने के दावेदार है। किस को मिलेगी खुशी, किस को मिलेगी निराशा अब इन चुनावों में सामने आएगा। निराशा वाले नेता क्या रणनीति अपनाएंगे वह आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। वही अब निगम की वार्डबंदी का ड्राफ्ट फाइनल हो गया है। नक्शे नगर निगम में आ चुके हैं। नए नक्शे मेयर के कांफ्रेंस रूम में लगाए गए हैं। इसे लेकर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेयर के कांफ्रेंस रूम में एक बड़ा नक्शा रखा गया है। इसमें हर वार्ड का नक्शा नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने बताया कि सरकार ने नए वार्डों का नक्शा भेजा है। इसे मेयर के कांफ्रेंस रूम में डिस्पले किया गया है। इसे लेकर अफसरों और मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है। इस नक्शे में हर वार्ड का नक्शा है, जिसे पूर्व पार्षदों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और वेलफेयर सोसाइटी सहित तमाम शहरवासी यह नक्शे देख सकेंगे। आपको बता दें कि इस बार नगर निगम के चुनाव 85 वार्ड में होने हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 16 महीने से नगर निगम चुनाव का इंतजार हो रहा है। जहां वर्ष 2017 में नगर निगम हाउस का कार्यकाल खत्म होने से तीन महीने पहले ही नए हाउस का चुनाव हो गया था। अकाली-भाजपा सरकार के चुने हुए हाउस का कार्यकाल खत्म होने के बाद जनवरी महीने में कांग्रेस में अपने वाले हाउस को शपथ दिलाई थी। वार्डबंदी के जिस कच्चे ड्राफ्ट को मई में डी-लिमिटेशन बोर्ड के सामने रखा गया था। उसी के अनुसार नक्शे डिस्प्ले किए गए हैं। इसके लिए नेताओं से मौजूदा वार्ड के नक्शे को लेकर एतराज और सुझाव लिए जाएंगे। फिर इनके आधार पर बदलाव संभव है। 


जनरल वार्ड – 2, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 28, 30, 32, 38, 42, 46, 48, 50, 56, 58, 60, 64, 66, 70, 72, 76 व 82 महिला रिजर्व वार्ड- 1, 11, 17, 19, 21, 25, 27, 29, 31, 33, 35, 37, 39, 49, 51, 53, 59, 61, 63, 65, 67, 69, 71, 73, 77, 79, 81, 83 व 85 SC रिजर्व वार्ड – 4, 26, 34, 36, 40, 44, 54, 62, 68, 74, 78, 80 व 84 SC महिला रिजर्व वार्ड – 3, 5, 7, 9, 13, 15, 41, 43, 45, 47, 55, 57 व 75 BC रिजर्व वार्ड – 23 और 25


Related Posts

Related Posts

Post a Comment

Contact us for place your ad here

Sony Chicken Wala Jalandhar

Sony Chicken Wala Jalandhar

Popular News ( 7 Days )

Popular News ( 1 Month )

All Time Popular News