कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर, 3 लोगों की मौत...

मोगा- जिले के सिंघावाला गांव में बिजलीघर के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कार सवार परिवार अबोहर की तरफ से चिंतपूर्णी जा रहे थे। मोगा के गांव दाता के रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोग मोटरसाइकिल से बाघापुराना जा रहे थे। मोगा के गांव सिंघावाला में पावर ग्रिड के पास अबोहर की तरफ से आ रही होंडा अमेज कार ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में एक महिला जख्मी है। जिसकी हालत गंभीर है। उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। वहीं कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment