पंजाब : फिर सड़कों पर उतरे किसान, पढ़ें...

 लुधियाना- नैशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी  के कार्यकर्त्ताओं ने अनिश्चितकाल समय के लिए अपना धरना लगाकर हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन चंडूनी के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कि हमारी यूनिनयन के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सूरजमुखी के एमएसपी  रेट के विरोध में हरियाणा में धरना लगाया हुआ था, जहां कल हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर लाठिचार्ज किया गया, जिसमें 1 साथी की मौत हो गई। राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी को गिरफ्तार कर लिया गया। आज हमारी यूनियन कब तक लाडोवाल टोल प्लाजा पर अपना धरना लगाकर बैठी रहेगी जबतक चंढ़ूनी को रिहा नहीं किया जाता और टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन चालक से एक पैसा भी टोल की वसूली नहीं करने दी जाएगी।


Post a Comment