जमुई - बिहार में जमुई जिले में एक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 45 कांवरिया घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के झाझा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आज यानी मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में 45 कांवरिया घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांवरिया झारखंड के देवघर से पूजा कर राजगीर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि एकडारा इलाका के समीप कांवरिया से भरी बस पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बस में सवार 45 कांवरिया घायल हो गए हैं। घायलों में 3 कांवरियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!