लुधियाना- मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा को लेकर खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गायक सुरिंदर शिंदा की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह लुधियाना के अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले उनका ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद इंफेक्शन बढ़ गया और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। यह खबर मिलते ही गायक सुरिंदर शिंदा के प्रशंसक उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!