Vinod Binta: जालंधर, -जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज कहा कि हमारे समाज में संतों की बदौलत की सद्भावना कायम है। दुनियाभर में फैल रही पूंजीवादी सोच के बावजूद लोग समाज भलाई और अच्छे कर्मों में यकीन रखते हैं तो इसका श्रेय हमारे संतों को ही जाता है, जिन्होंने ज्ञान के प्रकाश से लोगों के दिलों में आज भी सद्भावना व भाईचारे को कायम रखा हुआ है। सुशील रिंकू आज संत बाबा प्रीतम दास जी (जोड़े वाले) की वर्षगांठ पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गांव रायपुर रसूलपुर में आयोजित डेरा संत बाबा प्रीतम दास जी में आयोजित इस कार्यक्रम में सुशील रिंकू ने हाजिरी लगवाई और गद्दीनशीन बाबा संत बाबा निर्मलदास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक दीवान सजाये गए और श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें मरीजों की मुफ्त सेहत जांच की गई। रिंकू ने कहा कि इस धार्मिक स्थल में संतों का आशीर्वाद है और यहां आने वाली की हर मुराद पूरी होती है। उन्होंने संतों से जीत का आशीर्वाद भी प्राप्त किया ताकि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जालंधर के लोगों की पूरी तनदेही के साथ सेवा कर सकें।] Vinod Binta: मां बगलामुखी की जयंती पर माथा टेका
जालंधर। सुशील कुमार रिंकू ने आज मां बगलामुखी की जयंती पर गुलमोहर कालोनी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने यहां आयोजित हवन यज्ञ में बैठकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। रिंकू ने कहा कि मां बगलामुखी का जिस पर आशीर्वाद हो, वह हर असंभव चुनौती को पार कर सकता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सोसाइटी का धन्यवाद किया, साथ ही उन्हें इस पवित्र व मंगलकारी उत्सव में आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया। सुशील रिंकू ने कहा कि वह सदैव से ही मां बगलामुखी के भक्त रहे हैं और उनकी ही कृपा से अपने जीवन में आने वाली कठिनाईयों पर हमेशा विजय प्राप्त की है।Vinod Binta: भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनावों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं का किया महासम्मेलन, सैकड़ो की तादाद में महिला शक्ति हुई शामिल आप सरकार की जन विरोधी नीतियों ने पंजाब की महिलाओं को किया गुमराह--विजय रुपाणी जालंधर में भाजपा की जीत में महिला मोर्चा निभायेगा अहम भूमिका --शमा चौहान
जालंधर(vbnews24 ) भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन भाजपा प्रदेश कार्यालय विजय रिजॉर्ट मकसूदां में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित करके देशभक्ति का गीत गाया गया। इसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, करमजीत कौर चौधरी,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना,सुनीता रिंकु,जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान,जिला महिला मोर्चा प्रभारी व जिला महामंत्री राजेश कपूर, दीपाली बागड़िया,शालू आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर विजय रूपाणी ने कहा कि आज इतनी ज्यादा तादाद में महिला शक्ति ने इस सम्मेलन में शामिल होकर साबित कर दिया है कि जालंधर लोकसभा से सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आप सरकार की जन विरोधी नीतियों ने पंजाब की महिलाओं को गुमराह किया है।उन्होंने कहा कि आप सरकार ने महिलाओं को झूठे चुनावी वायदों से सत्ता हासिल की थी पर इस बार लोकसभा चुनाव में महिला शक्ति भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इनको करारी हार देगी।इस अवसर पर शमा चौहान ने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने इतनी तादाद में महासम्मेलन में महिला शक्ति का पहुंचने पर धन्यवाद किया और संकल्प लिया कि इस बार सुशील रिंकू को भारी मतों से जिताकर लोकसभा में भेजेंगे और नरेंद्र मोदी सरकार के हाथ मजबूत करेंगे। Vinod Binta: भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं को किया भाजपा में शामिल ,सुशील रिंकू के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोक सभा में विजय का परचम लहराएगी:-विजय रुपाणी
जालंधर आज भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, के नेतृत्व में भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह सगरावाली आदमपुर,वार्ड नंबर 72 के अध्यक्ष, नितज कश्यप, आम आदमी पार्टी के आईटी सेल के इंचार्ज, बंटी भंडारी,वार्ड अध्यक्ष,कुलभूषण जसम, कांग्रेस पार्टी से जोगिंदर पाल पब्बी, जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया इंचार्ज, शेर सिंह शेरु, मनीष मेहरा, मनीष सहगल, दीपक कुमार,बलजीत सिंह, बलबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, लाडी अंगूराल,और विजय,को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सिरोपा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।इस अवसर पर विशेष रूप से लोकसभा प्रदेश ऑफिस इंचार्ज एवं पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रमन पब्बी, सुभाष सूद,अभी लोच,राजू मागो,अमित भाटिया,तरुण कुमार,भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विजय रुपाणी ने सभी नेताओं का भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया तथा कहा कि इन लोगों का पार्टी में आने से जालंधर लोकसभा में भाजपा और ज्यादा मजबूत हो गई है।इस अवसर पर विजय रुपाणी ने भाजपा ज्वाइन करने पर सभी नेताओं का भाजपा का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि इनकी आने से भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब के मौजूदा हालात चिंता का विषय बने हुए हैं। प्रदेश में गुंडागर्दी,अराजकता,और नशे का कारोबार अपने चरम पर है उन्होंने कहा कि 2014 से निरंतर मोदी सरकार द्वारा देश में मूलभूत सुविधाओं तथा सामान्य वर्ग के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए बहुत कुछ किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार का एक ही नारा दिया है कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रांतों को भी आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोक सभा में विजय का परचम लहराएगी और मोदी सरकार के 400 सीटों के मिशन को पूरा करने में मजबूती के साथ सहयोग करेंगे। जालंधर के विकास की रफ्तार को तेज कर स्मार्ट सिटी का काम पहल के आधार पर किया जाएगा