देश में बढ़ रहे कोरोना केस, 24 घंटे में आए इतने नए मामले..

 

नई दिल्ली -  भारत में एक दिन में कोरोना वायरस  के 19,673 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,19,811 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,43,676 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। देश में संक्रमण से 39 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,357 हो गई। बीमारी से अब तक जितने लोग स्वस्थ हुए हैं उनकी संख्या बढ़कर 4,33,49,778 हो गई है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.96 प्रतिशत है और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.88 प्रतिशत है। देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 292 का इजाफा हुआ है।



Post a Comment