सुरक्षा बलों के वाहन परआत्मघाती हमले में 3 लोगों की मौत, 20 घायल..

 नई दिल्ली- पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में  सुरक्षा बलों के वाहन पर आत्मघाती हमले में कम से कम तीन सैनिकों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना देश के उत्तर वजीरिस्तान कबायली जिले में हुई, जहां आत्मघाती हमलावर बम से युक्त तिपहिया वाहन चला रहा था। हमलावर ने सुरक्षा बलों के वाहन को टक्कर मार दी।वाहन में सवार सुरक्षाकर्मी एक पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों की सुरक्षा में थे। अधिकारी ने कहा ‘‘आत्मघाती बम हमलावर एक तिपहिया वाहन चला रहा था। अफगानिस्तान से सटे उत्तर वजीरिस्तान कबायली जिले के खजूरी चौक में एमपीसीएल पेट्रोलियम कंपनी की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों के वाहन को हमलावर ने अपने तिपहिया वाहन से टक्कर मार दी।



Post a Comment