विधायक शीतल अंगुराल ने जन्मदिन का काटा केक, बधाईयां देने वालों का लगा तांता..

 जालंधर(विनोद बिंटा)- वैस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल का आज जन्मदिन है। जिसको लेकर उन्होंने अपने ऑफिस में जन्मदिन का केक काटा। शीतल अंगुराल के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। उनके समर्थक उन्हें जन्मदिन की बधाई देने को लेकर केक और फूलों के गुलदस्ते लेकर पहुंच रहे थे। इस मौके पर विधायक के भाई राजन अंगुराल, लाली अंगुराल, हरमन गिल, टिंका, पंकज सरंगल, सुनील मांटू व अन्य शामिल थे।




Post a Comment