मंहगाई की मार : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ौतरी..

 नई दिल्ली- होली से पहले आम आदमी को एक बार फिर मंहगाई की मार पड़ गई है। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बार घरेलू सिलेंडर में 50 रूपए की वृद्धि की गई है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर बढ़कर 1103 रुपए का हो गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और अब 2119.50 में मिलेगा। इन सिलेंडरों की नई दरें आज 1 मार्च से लागू की जाएगी। आपको बता दें कि गैस कंपनियां हर महीने की पहली और 16 तारीख को गैस की कीमतें अपडेट करती हैं। पिछले महीनें गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।


Post a Comment