जालंधर(विनोद बिंटा)- थाना रामा मंडी की पुलिस को दिनेश पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी इस्लामाबाद में पुलिस को ब्यान दर्ज करवाए कि वह वरुण और राहुल के साथ जालंधर फगवाड़ा जीटो रोड पैलेस में शादी समारोह पर गए थे, इसी दौरान अक्षय जम्मू, अभी कंबोज, लक्ष महाजन और उसके 2-3 साथियों ने पैलेस के अंदर उनसे गाली-गलौच की। इसी दौरान अक्षय जम्मू ने उसे थप्पड़ मार दिया। अभी कंबोज ने उसकी दोनों बाजू को पकड़ कर उनसे मारपीट की वह बूरी तरह घायल हो गए। इसी दौरान अक्षय जम्मू ने उसके गले में पड़ी 4 तोले सोने के चेन जबरदस्ती छीन ली। पुलिस ने अक्षय जम्मू, अभी कंबोज और लक्ष महाजन के खिलाफ धारा 323, 341, 379बी, 149, आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!