सीआईए स्टाफ का रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का चलाने वालों पर हल्ला बोल एक्शन, 8 गिरफ्तार..

 जालंधर- सीआईए कमिश्नरेट स्टाफ की पुलिस ने हुक्का बार चलाने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसी के अधार पर छापामारी करते हुए पुलिस ने 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।


आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार पुत्र बाल कृष्ण निवासी न्यू अवतार नगर, हन्नी नय्यर पुत्र सुभाष चंद्र निवासी काज़ी मोहल्ला, मनदीप कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी हरगोबिंद पुरी, कुनाल पुत्र हरजिंदर कुमार निवासी संतोखपुरा, साहिल पुत्र मोहिदंर निवासी पक्का बाग, दमन पुत्र राम कुमार निवासी पक्का बाग, अभिषेक पुत्र निर्मल दास निवासी नवी अबादी जलोवाल, रोहित पुत्र राम लुभाया निवासी जलोवाल अबादी के तौर पर हुई है। इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के आदेशों पर अपराधिक लोगों के खिलाफ नकेल कसने को लेकर गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम मिलाप चौक के निकट मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि रविंदर कुमार जो कि मोनिका टावर की दूसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट की आड़ में युवा पीढ़ी को हुक्का पिला रहा है। सूचना के अधार पर छापामारी की तो 7 व्यक्तियों को काबू किया। इस छापामारी में 8 लोगों के खिलाफ थाना डिविजन नंबर 4 में मामला दर्ज किया गया है।इनके कब्जे से 5 हुक्के और तम्बाकू बरामद किया गया है।




Post a Comment