हैरोइन और कार सहित दंपति गिरफ्तार...

  लुधियाना-  पुलिस ने हैरोइन सहित दंपति को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार और उसकी पत्नी मनीषा के तौर पर हुई है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोगा से आ रहे वरना कार में पति-पत्नी को तलाशी के लिए रोका, तो उनके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। यह दोनों लंबे समय से हैरोइन बेचने का अवैध धंधा करते आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Post a Comment