जालंधर- बस्ती शेख दशहरा मैदान के सामने 2 पड़ोसियों में पार्क में स्कूटर खड़े करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथापाई करनी शुरू कर एक-दूसरे को घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि इन दोनों पार्टियों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। मामले की जानकारी थाना 5 की पुलिस को दे दी गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। घायल अश्वनी ने बताया कि दुकान के कर्मचारी को मकान के मालिक ने गालियां निकालनी शुरू कर दी। इसके बाद तीन लोगों ने उनके पिता के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं उन्होंने बताया कि इस जगह को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। जिसकी सुनवाई 17 मार्च को होनी है। जिसको लेकर वह उनसे कई बार झगड़ा कर चुके है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!