जालंधर- जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए वीरवार को कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी अपना नामांकन दाखिल करने डीसी कार्यालय में पहुंची। इस मौके पर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान राजा वड़िंग, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप बाजवा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। संतोख चौधरी के निधन के बाद से जालंधर की लोकसभा सीट खाली है।
उनके पिता मास्टर गुरबंत सिंह 7 बार विधायक और पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री भी रहे। संतोख चौधरी के बड़े भाई जगजीत सिंह चौधरी 5 बार विधायक और स्थानीय निकाय मंत्री रहे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह भी फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। संतोख चौधरी 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।