जालंधर- लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू की जीत पर नितीश अरोड़ा ने उन्हें बधाई दी। नितीश अरोड़ा ने कहा कि अब जालंधर में विकास कार्यों में तेजी आएगी। एमपी सुशील रिंकू ने जीत हासिल करके इतिहास रचा है। समाज सेवक नितीश अरोड़ा ने कहा कि इस लोकसभा उप चुनाव में उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर रिंकू के लिए प्रचार किया और लोगों को रिंकू के साथ जोड़ा।
उन्हें आज इस बात की खुशी है कि एमपी सुशील रिंकू बने। नितीश ने यह भी कहा कि एमपी सुशील रिंकू जैसे लीडर की शहर को जरुरत थी। उनकी जीत के बाद जालंधर के साथ साथ कस्बों मे भी विकास कार्यों में तेजी आएगी।