जालंधर- आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के समर्थकों ने आज बस्ती नौ स्पोर्ट्स मार्किट में इकट्ठे होकर तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक शीतल अंगुराल ने तिरंगा यात्रा का आरंभ राष्ट्रीय गान जन गण मन के बाद आरंभ किया। उन्होंने आए हुए सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त को अपने घरों की छतों पर तिरंगा लहराए। इसी से पता चले कि आज पूरे देशभर में आजादी दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल, शीतल अंगुराल के भाई सन्नी अंगुराल टिंकू चावला, इंद्र चावला, गुरदेव सिंह गेब्बी, पम्मी, राकेश काला प्रधान व सैंकड़ों समर्थक इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!