सत्ता घुम्मन मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार...

 जालंधर- ब‌र्ल्टन पार्क में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी कल से ही राजस्थान में डेरा लगाए बैठी थी जिन्हें अभी कुछ समय ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई। आरोपी नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड, राहुल सभ्रवाल समेत एक अन्य आरोपी शामिल है। आरोपियों को ले जाने के लिए जालंधर से और फोर्स भेज दी गई है। जल्द ही पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि कर देंगे। गौरतलब है कि 2 दिन पहले यानि शनिवार को मकसूदां मंडी में काम करने वाले सत्ता घुमण का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। यह कत्ल मंडी में चौकीदार को लेकर हुए विवाद के कारण किया गया था।



Post a Comment