मोगा- आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को झटका देते हुए मोगा नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। मंगलवार को पार्टी ने मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया। 50 में से 41 काउंसलर ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया है। अब नया मेयर चुना जाएगा। 7 जून को विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने 42 पार्षदों को साथ लेकर एक अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। मंगलवार को मेयर नितिका भल्ला को सिर्फ छह पार्षदों ने समर्थन दिया। मोगा नगर निगम के चुनाव 13 फरवरी 2021 को हुए थे। 50 वार्ड में से 20 पार्षद कांग्रेस से जीते थे। 10 आजाद थे। 4 आम आदमी पार्टी के और 15 अकाली दल के पार्षद जीते थे। एक पार्षद भाजपा का था। तब कांग्रेस की सरकार थी। 10 आजाद पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने 13 मई को अपना मेयर बनाया था। फिर आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद सरकार के काम को देख अकाली दल के सात पार्षद और कांग्रेस के 28 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा कुछ पार्षदों ने आप को बाहर से समर्थन दिया। मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 50 पार्षदों में से 41 ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया। मोगा पहला निगम है, जिस पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है। मंगलवार को बहुमत साबित करने के दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट के विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोस भी मौजूद रहे।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!