कोरोना का कहर जारी : एक दिन में 20 हज़ार से ज्यादा नए मामले....

 नई दिल्ली :  भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,409 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,79,730 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,988 रह गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 47 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,258 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,988 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,335 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है। 




Post a Comment