-->
R27mUISKY8MAeCpFpAtsSpjGWGukfoZYVKEfkHA4
Vbnews 24





भाजपा कार्यकर्ताओं को 2024 की तैयारियों के लिए किया प्रेरित...

जालंधर- नकोदर में जिला दक्षिण दिहाती भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत का मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सुदर्शन सोबती ने साथियों समेत गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस बैठक में संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चों के अध्यक्ष ने भी हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया । बैठक को संबोधन करते हुए मोहिंदर भगत ने कहा कि देश में आज भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है, कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और कार्यसमिति की बैठक के माध्यम से संगठन की मजबूती पर चर्चा की जा रही है। भगत ने कहा संगठन ही सर्वोपरि है । संगठन के कार्यों को भाजपा के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ करते हैं। मनोयोग से कार्य करने वाले व्यक्ति को संगठन भी आगे बढ़ाता है। भाजपा संगठन हमेशा सक्रिय रहता है, इसी कारण आज केंद्र समेत अनेक राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। भाजपा कार्यकर्ता आज से ही 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। दूसरी ओर मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता ने जिस प्रकार का साथ दिया था, सरकार के जिस तीन महीने में आप के वादों का जो झूठ सामने आया है, उससे पंजाब की जनता गहरी निराशा के माहौल में है। पंजाब में कानून व्यवस्था के नाम की कोई चीज नहीं है ।पंजाब में हरेक व्यक्ति अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसी निराशा को दूर करने के लिए भाजपा अब हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, क्योंकि पंजाब में सभी दलों को देख चुकी यहां की जनता अब भाजपा की ओर निहार रही है। जिला दक्षिण दिहाती के जिला अध्यक्ष सुदर्शन सोबती ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और मुख्य अतिथि मोहिंदर भगत को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुदर्शन सोबती, संजम मेसन महासचिव,हल्का कन्वीनर अजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष नकोदर सोमनाथ गोपाल, मंडल अध्यक्ष शाहकोट संजीव सोबती, मंडल अध्यक्ष नूरमहल अश्वनी सोंधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन सचदेवा, राम तीरथ पाशी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अरविंदर चावला व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।







Related Posts

Related Posts

Post a Comment

Contact us for place your ad here

Sony Chicken Wala Jalandhar

Sony Chicken Wala Jalandhar

Popular News ( 7 Days )

Popular News ( 1 Month )

All Time Popular News