जालंधर- थाना रामा मंडी की पुलिस ने दड़े सट्टे का धंधा करने वाले और एटीएम के बाहर खड़े होकर लोगों को झांसा देकर पैसे ठगने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई रघुवीर कुमार पुलिस टीम सहित प्रीत नगर लाडोवाली रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान काम से छुट्टी करके फोकल प्वाइंट रोड पर घर जा रहे सतीश कुमार पुत्र बंता राम निवासी प्रीत नगर जिसने एसबीआई के एटीएम में पैसे निकलवाने थे, वहां पर 2 नोजवान एटीएम के बाहर खड़े थे, जैसे ही वह अंदर गया, दोनों युवकों ने उन्हें बातों में लगाकर बैंक ऑफ बड़ौदा का कार्ड बदलकर दे दिया। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 25 हजार रुपए की नकदी निकल गई है। इस मामले में सैमुअल हंस उर्फ अक्षय पुत्र जैमस मसीह निवासी उपकार नगर उसका रिश्तेदार सन्नी कुमार उर्फ सन्नी पुत्र संत राम को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह लम्मा पिंड चौक के निकट वारदात करने की फिराक में थे। अक्षय के कब्जे से 10 हजार रुपए और सन्नी के कब्जे से 5 हजार रुपए बरामद किए गए है। आरोपियों ने एटीएम कार्ड को तोड़ दिया। पूछताछ में अक्षय ने बताया कि 7 अप्रैल 2022 को उसने अपने दोस्त सोनू के साथ मिलकर रामा मंडी पीएनबी बैंक के एटीएम में एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार रुपए निकलवाए थे। जिसमें से उसने 58 हजार रुपए का ए.सी खरीदा था। 20 हजार रुपए सोनू को दिए थे, बाकि रुपए खर्च कर दिए। इसी तरह एएसआई सोमनाथ ने प्रमोद पुत्र मनोहर लाल निवासी भीमनगर को दड़े सट्टे की पर्चियां और 3550 रुपए की नकदी सहित काबू किया। एएसआई रुप लाल ने गुप्त सूचना के अधार पर काजी मंडी चौक के निकट अशोक कुमार पुत्र दुर्गा दास निवासी न्यू पृथ्वी नगर को दड़े सट्टे की पर्चियां और 3860 रुपए सहित गिरफ्तार किया है। इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
